Punjab Govt
HomeNationalदुल्हन बाजार में युवक का गोलियां मारकर कत्ल

दुल्हन बाजार में युवक का गोलियां मारकर कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटनाः जिले में पालीगंज अनुमंडल के दुल्हन बाजार में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां सरेआम युवक का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। दरअसल, थानाक्षेत्र के सदावह गांव में अज्ञात बाइक सवार ने सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान आदित्य कुमार पुत्र विजय सिंह में रूप में हुई है। युवक की हत्या के बाद मृतक के परिजन में कोहराम मच गया है। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक आदित्य कुमार गांव में सड़क के किनारे खड़ा था, इस बीच बाइक सवार तीन बदमाश आए और उसे निशाना बनाकर फायरिंग करते हुए निकल भागे।

फायरिंग होने से वहां अफरा तफरी मच गई। तुरंत ही वहां भीड़ जमा हो गई। युवक के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए और घायल अवस्था में आदित्य कुमार को पटना लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक गोली आदित्य के सिर में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक आदित्य के पिता विजय सिंह ने बताया कि 10 कट्ठा जमीन के विवाद में मेरे बेटे की हत्या की गई है। गांव के नीतीश कुमार और उसके लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक दिन पहले मेरा बेटा आदित्य कुमार पटना से घर लौटा था और आज सुबह नीतीश कुमार और उसके लोगों ने गोली चलाकर आदित्य की हत्या कर दी। सूचना पर स्थानीय पुलिस और पटना FSL की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच कर रही है। घटना की सूचना पर पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह भी पहुंचे। एसपी ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और अपराधी की गिरफ्तारी में टीम को लगा दिया गया है। पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सदावह गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। जमीन विवाद में यह हत्या की गई है। घटनास्थल से एक बाइक बरामद की गई है, जो आरोपी की बताई जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -