Punjab Govt
HomeHimachalवशिष्ट पब्लिक स्कूल में विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

वशिष्ट पब्लिक स्कूल में विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना /सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में छात्रों की प्रतिभा को उभारने के लिए विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों की अभिव्यक्ति क्षमता ,आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था । जिसमें कक्षा पहली और दूसरी के लिए ‘सेल्फ इंट्रोडक्शन प्रतियोगिता ‘ ,कक्षा तीसरी और चौथी के लिए ‘ इंग्लिश स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता’ तथा कक्षा पांँचवीं  से दसवीं के लिए ‘ स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता ‘ का आयोजन किया गया ।

जिसमें बच्चों ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया ।  ‘सेल्फ इंट्रोडक्शन प्रतियोगिता’ में छोटे-छोटे बच्चों ने  आत्मविश्वास के साथ मंच पर आकर अपना परिचय दिया ।उनकी भाषा शैली और प्रस्तुति ने अध्यापकों का मन मोह लिया । ‘स्ट्रॉबेरी ग्रुप’ (कक्षा प्रथम) से अभिधा रावल प्रथम , वियान चौधरी द्वितीय तथा प्रियांशी, लवदीप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी से तनिप साहू प्रथम, विधि चौधरी  द्वितीय तथा  अमाहिरा वशिष्ट,दलराज रीहल तृतीय स्थान पर रहे। ‘ इंग्लिश स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता’ इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की अंग्रेजी भाषा में अभिव्यक्ति क्षमता, उच्चारण, कथावाचन शैली तथा मंच आत्मविश्वास को विकसित करना था। ‘एप्पल ग्रुप’ (कक्षा तीसरी) से  सक्षम शर्मा ,परीक्षित जसवाल  प्रथम, प्रीशा शर्मा द्वितीय  तथा नेरीति शर्मा , कृषिका खन्ना तृतीय स्थान पर रहे।कक्षा चौथी से काशवी भारद्वाज प्रथम,रचित शर्मा ,रियांश ठाकुर द्वितीय तथा अकीरादीप ,प्रियल वर्मा तृतीय स्थान पर रहे।

‘स्लोगन लेखन प्रतियोगिता’ का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, विचार अभिव्यक्ति और समसामयिक विषयों की समझ को विकसित करना था। प्रतियोगिता के लिए विभिन्न सामाजिक व राष्ट्रीय महत्व के विषय दिए गए जैसे – स्वच्छ भारत अभियान ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,ड्रग एब्यूज, रोड सेफ्टी इज लाइफ सेफ्टी तथा वर्ड विदाउट वार। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मकता और सोच को रंग-बिरंगे नारों के माध्यम से प्रस्तुत किया। छात्रों ने  उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई प्रभावशाली व प्रेरणादायक नारे प्रस्तुत किए। उनके नारों में समाज को जागरूक करने का गहरा संदेश निहित था।

‘ऑरेंज ग्रुप’ से कन्वी प्रथम,  ख्वाहिश राणा  द्वितीय तथा अवनीत,आरवि शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। ‘मैंगो ग्रुप’  से अक्षमा प्रथम, अर्शिया ,अराध्या भारद्वाज द्वितीय तथा श्रेया, समृद्धि व सान्वी तृतीय  स्थान पर रहे।  ‘ मेलन ग्रुप’ से जैस्मिन धीमान प्रथम, तमन्ना साहू, कनिका द्वितीय तथा इनायत राणा तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने बच्चों की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं और उन्हें आत्मविश्वासी बनाती हैं। विद्यालय के प्रबंध निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ बौद्धिक ज्ञान और अनुभवजन्य ज्ञान देने का है जिससे वह एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -