गुरदासपुरः कस्बा काहनूवान अंतर्गत आने वाले गांव झंडा गुजरा में गाड़ियां लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद गांव के मौजूदा सरपंच दलजीत सिंह पर पिस्तौल निकालकर गांव के ही व्यक्तियों को धमकाने का आरोप लगा, जिसकी वीडियो भी वायरल हुई। परिवार ने कहा कि गाड़ियां लगाने को लेकर सरपंच ने उन पर पिस्तौल तानकर मारने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पिस्तौल नहीं चली, जिससे वे बच गए।
इसके बाद उन्होंने सरपंच से पिस्तौल छीनकर अपनी रक्षा की। फिर परिवार पिस्तौल लेकर काहनूवान थाने पहुंचा और पिस्तौल SHO काहनूवान को सौंप दी। थाने से वापस आते समय सरपंच ने अपने साथियों के साथ फिर परिवार पर हमला किया और उनकी नई थार गाड़ी की तोड़फोड़ की तथा परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया, जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।
इस मामले में थाना काहनूवान के SHO कुलविंदर सिंह ने कहा कि सरपंच की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और दोनों पक्षों को बुलाया गया है। बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।