फिरोजपुरः जिले में 2 गुटों में गैंगवार की घटना सामने आई है। जहां 2 गुटों में जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक आशीष चोपड़ा गैंग सदस्य बताया जा रहा है। कहा जा रहा हैकि हमलावार कार और एक्टिवा पर सवार होकर आए थे। इस दौरान हमलावारों में ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए।
एसपी डी मनजीत सिंह ने बताया कि व्यक्ति किसी काम से दुकान पर आया था। इस दौरान पहले से 2 व्यक्ति दुकान पर बैठे हुए थे। इस दौरान दोनों गुटों में क्या बात हुई इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इस दौरान एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।