अमृतसरः पंजाब सरकार लगातार किसानों से धान की सीधी बिजाई करने की अपील कर रही है, वहीं कृषि विभाग भी लगातार गांवों में जाकर किसानों को सीधी बुआई करने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसी के चलते अमृतसर जिले के गांव पुंगा में किसानों ने धान की सीधी बुआई की है, जिसका कृषि विभाग के अधिकारियों ने जायजा लिया।
इस मौके पर ब्लॉक कृषि अधिकारी हरभिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को सीधी बिजाई करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, जिसके चलते गांवों में किसान सीधी बुआई कर रहे हैं। इसके किसानों को कई फायदा मिल रहे हैं। पंजाब सरकार किसानों को 1500 रुपए की सब्सिडी दे रही है। सीधी जुताई करने से खाद व कीटनाशकों का कम उपयोग होता है तथा किसानों की मेहनत में कम लगती है।
इस अवसर पर किसानों ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से धान की सीधी बुआई कर रहे हैं तथा उन्हें इससे अच्छा लाभ मिल रहा है। वे अन्य किसानों से भी धान की सीधी बिजाई करने की अपील करते हैं, जिससे उन्हें पैदावार में लाभ होगा, पानी की बचत होगी तथा सरकार से सब्सिडी भी मिलेगी।