नई दिल्ली : यूपी के शामली में पैसेंजर ट्रेन पलटाने की नाकाम साजिश की है। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बलवा गांव के पास शरारती तत्वों ने ट्रेन ट्रैक पर लोहे का 10 से 12 फीट लंबा पाइप और कई पत्थर रख दिए थे। हालांकि, ट्रेन के चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पहले ही ट्रेन को रोक लिया और इस वजह से करीब आधे घंटे से ज्यादा देर तक ट्रेन जंगल में खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Conspiracy to overturn #train: Iron and cement pipes placed on the #track
Uttar Pradesh Democracy The CDS #Dragon pic.twitter.com/551czPfnDb
— Encounter India (@Encounter_India) June 1, 2025
सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी। फिलहाल अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शनिवार की रात दिल्ली सात बजे चलकर शामली होते हुए ट्रेन सहारनपुर जाती है। जब ट्रेन रात साढ़े नौ बजे शामली-बलवा के बीच पहुंची तो रेलवे ट्रेक पर पत्थर, सीमेंट के पाइप और लोहे के पाइप रखे देख लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर आरपीएफ, जीआरपी को सूचना दी। फिलहाल किसने ये पाइप और पत्थर ट्रैक पर रखे, इसको लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस और आरपीएफ साजिश करने वालों के साथ-साथ साजिश की मंशा क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।