Loading...
Punjab Govt
HomeInternationalपुल गिरने से पटरी से उतरी Train, 7 की मौत, 30 घायल

पुल गिरने से पटरी से उतरी Train, 7 की मौत, 30 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : रूस के ब्रायंस्क क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भयावह हादसे में कम से कम सात लोगों की जान चली गई, जब एक रेलवे पुल अचानक गिर गया। यह घटना पिल्शिनो और व्योगोनिची स्टेशनों के बीच स्थानीय समय के मुताबिक रात 10:44 बजे हुई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। करीब 30 लोग घायल हुए हैं।

रूसी अधिकारियों ने इस ट्रेन हादसे के लिए ‘अवैध हस्तक्षेप’ को जिम्मेदार ठहराया है। पश्चिमी रूस में यह ट्रेन हादसा ब्रायंस्क क्षेत्र में हुआ है, जो यूक्रेन की सीमा से सटा हुआ है। साल 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमलों के बाद से इस एरिया में तनाव बढ़ा हुआ है। मॉस्को रेलवे के अनुसार पुल परिवहन कार्यों में अवैध हस्तक्षेप के चलते ये गिर गया। पुल के गिरने से ट्रेन भी चपेट में आ गई।

उन्होंने कहा कि यह घटना तब हुई जब एक पुल का हिस्सा गिर पड़ा। इस मलबे से टकराकर क्लिमोव और मॉस्को के बीच चल रही एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई। हालांकि कंपनी का कहना है कि इस दुर्घटना का अन्य ट्रेनों की आवाजाही पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page