Loading...
Punjab Govt
HomeHimachalHimachal News: पति-पत्नी एक ही दिन हुए एजुकेशन विभाग से सेवानिवृत्त

Himachal News: पति-पत्नी एक ही दिन हुए एजुकेशन विभाग से सेवानिवृत्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ओम लता सीएचटी राजकीय प्राथमिक केंद्र विधालय बदोली व सतीश ठाकुर सी सै स्कूल बदोली से प्रधानाचार्य के पद से सेवा निवृत हुए 

ऊना /सुशील पंडित:  जिला ऊना के अंतर्गत आते स्कूल बदोली से सेवा निवृत हुए प्रधानाचार्य सतीश कुमार, वहीं उनकी धर्मपत्नी ओम लता सीएचटी राजकीय प्राथमिक केंद्र विधालय बदोली से सेवा निवृत हुए हैं । सतीश कुमार व ओम लता को स्कूल स्टाफ द्वारा सम्मानित कर विदाई व शुभकामनाएं दी। मिलनसार व्यक्तित्व के स्वामी दोनों पति-पत्नी को स्कूल स्टाफ द्वारा सेवानिवृत्ति दी गई।

 

इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग प्रोग्राम पेश किया गया व स्कूल स्टाफ द्वारा सतीश कुमार व ओम लता के परिजनों को सम्मान दिया गया। प्रधानाचार्य सतीश कुमार का जन्म बाबा रूद्रानंद की पावन स्थल नारी में पिता रूप सिंह बाबा का जमुना देवी के घर 25 में 1967 को हुआ।

सतीश कुमार एक अक्टूबर 1990 को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमांदरी में पीटीए के अंतर्गत नियुक्ति हुई तो 1995 को उनकी रेगुलर नियुक्ति शिक्षा विभाग में जीएमएस शौंग किन्नौर में हुई। 1998 को इनकी ट्रांसफर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बसाल जिला ऊना को हुई तो विभिन्न स्कूलों में सेवाएं देने के उपरांत 2020 को उनकी प्रमोशन हेड मास्टर के रूप में गवर्नमेंट हाई स्कूल लोअर बसाल को हुई। उसके बाद 2024 को उनकी प्रमोशन प्रिंसिपल के रूप में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोदला लाहौल स्पीति को हुई, उसके बाद गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदोली में प्रधानाचार्य के पद पर आसीन हुए और आज यहीं से सेवानिवृत हुए हैं। सतीश कुमार ने अपने अध्यापन जीवन में लगभग 35 वर्ष अपनी सेवाएं देकर असंख्या बच्चों का जीवन शिक्षा से रोशन करके उन्हें अनुशासित और संस्कारी बनाया। स्कूल स्टाफ ने प्रिंसिपल सतीश कुमार को विदाई दी व सुखद भविष्य एवं स्वास्थ्य जीवन की कामना की।

इस मौके पर लेक्चर राजेश कुमार, रूपेश रमन, अनु बाला, सीमा देवी, रजनी वाला, लक्ष्मण सिंह, शास्त्री सोहन सिंह, टीजीटी अध्यापक विशाल कुमार, रजनी वाला पुनी, किरण कुमार, प्रदीप कुमार कृष्ण शर्मा, पूजा देवी व रिटा लैक्चरार यशपाल धरवाल उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page