Punjab Govt
HomeNationalचादरों से लदा Truck अनियंत्रित होकर पलटा, Driver को लगी गंभीर चोटें

चादरों से लदा Truck अनियंत्रित होकर पलटा, Driver को लगी गंभीर चोटें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झारखंडः बालूमाथ से डाल्टनगंज जा रहा एक ट्रक बीच रास्ते पलट गया। ट्रक के पलटते ही उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में चादरें लदी हुई थी जो ट्रक के केबिन को चीरती हुई बाहर निकल गईं। हादसे में ड्राइवर का दाहिना पैर पूरी तरह कुचल गया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद ड्राइवर को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से उसे लातेहार के सदर अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते रांची स्थित RIMS रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हटवाने की प्रक्रिया शुरू की। मामले की जांच कर रही है कि आखिर ट्रक कैसे अनियंत्रित हुआ। लोगों का कहना है कि जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां मोड़ के साथ ढलान है। यहां कई बार हादसे हो चुके हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -