Punjab Govt
HomePunjabJalandharअभिनेता Salman Khan और Lawrence विवाद को लेकर Bhatti का आया बयान,...

अभिनेता Salman Khan और Lawrence विवाद को लेकर Bhatti का आया बयान, किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और लारेंस बिश्नोई को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। बीते कुछ समय से सलमान खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा जान से मारने की धमकियों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई और उसका गैंग भाईजान का जानी दुश्मन बना बैठा है। आए दिन एक्टर को धमकी मिलती और घर के हमले की घटनाओं की खबरें भी सामने आते रहती हैं। वहीं अब सलमान खान और लारेंस बिश्नोई के विवाद में पाकिस्तान डॉन शहजाद भट्टी भी आ गए है।

शहजाद भट्टी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें उसने सलमान खान और लारेंस के विवाद को लेकर खुलासे किए है। वीडियो में भट्टी ने बताया कि उसने सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा से लंदन में शो बुक करने के लिए बात की थी। भट्टी ने माना की सलमान खान को लंदन में शो के लिए बुलाना एक बहाना था। भट्टी ने कहा कि उसके बंदों की शेरा के साथ लंदन में शो पर बुलाने की बात हुई थी। जिसके बाद भट्टी ने कहा कि उसकी लारेंस गैंग से बात हुई, जिसमें उसने पूछा कि सलमान खान का क्या करना है उसे मारना है या नहीं।

इस दौरान लारेंस गैंग उसे कह रही है कि सलमान खान को मारना नहीं बस उसे डराना है। भट्टी ने कहा कि जब उसने पूछा कि इतने लाखों डॉलर खर्च करके उसे लंदन सिर्फ डराने के लिए बुलाया जा रहा है। क्यों कि सलमान खान लंदन में आएंगा और उसकी सिक्योरिटी भी कम हो जाएंगी। भट्टी ने कहा यह सब फेम के लिए चल रहा है ताकि उनका नाम चलता रहे। भट्टी का कहना हैकि लारेंस ने सलमान खान से जो बदला लेने की बात कही है, ऐसा कुछ भी नहीं है। इसी के चलते भट्टी इस काम से अब पीछे हट गया।

भट्टी ने कहा कि वह किसी मुस्लमान की जान नहीं ले सकता। दूसरी बात यह है कि अगर दोनों में मजहब और धर्म की लड़ाई होती तो वह लारेंस के साथ खड़ा रहता, लेकिन यह फेम की लड़ाई है। इसलिए वह इस घटना से पीछे हट गया है। भट्टी का आरोप है लारेंस ने पहले भी मुस्लमानों के हाथों से मुस्लमानों को मरवा चुके है। हैरानी की बात यह है कि हाल ही में भट्टी और लारेंस में दोस्ती हुई थी, लेकिन उसके बाद एक बार फिर से भट्टी लारेंस के खिलाफ जहर उगल रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -