Punjab Govt
HomePunjabPunjab News: दो पक्षों में हुई झड़प, सरपंच पति समेत 5 लोग...

Punjab News: दो पक्षों में हुई झड़प, सरपंच पति समेत 5 लोग घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः जिले के कस्बा धारीवाल के गांव संधवां में सरपंची को लेकर चली आ रही रंजिश के चलते दो पक्षों में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस दौरान सरपंच पक्ष के 5 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची थाना धारीवाल की पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े को लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थाना धारीवाल के अंतर्गत गांव संधवां की सरपंच गुरजीत कौर व उसके परिवार के सदस्यों ने बताया कि इस बार के पंचायत चुनाव में गांव के लोगों ने उन्हें भारी बहुमत से सरपंच चुना था। उन्होंने बताया कि गांव के ही हरदेव सिंह देबी आदि इसी बात को लेकर उनसे रंजिश रखते हैं। गांव की सरपंच व उसके परिवार के सदस्यों ने बताया कि इससे पहले भी उक्त लोग कई बार उनके साथ झगड़ा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे हर बार इस विवाद को टाल देते हैं और सुलाह कर लेते हैं।

उन्होंने कहा कि दूसरा पक्ष अपनी सरकार होने के घमंड में अकसर सरपंच पक्ष को सबक सिखाने की धमकियां देता रहता है और इसी रंजिश के तहत उन्होंने कल करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में सरपंच के पति बलजीत सिंह, फौजी अमरजीत सिंह, सिकंदर सिंह, हरमीत सिंह और कोमलप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से हरमीत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर में रेफर कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरदेव सिंह देबी, गुरदीप सिंह, गुरशरण सिंह, गुरमुख सिंह, हरपाल सिंह बोनी, महिंदर सिंह और उनके साथ कुछ अन्य अज्ञात लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया है।

इस संबंध में जब धारीवाल थाने की पुलिस से बात की गई तो डीएसपी कुलवंत सिंह मान ने कहा कि सरपंच चुनाव के समय से ही इन दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी और दोनों पक्षों की अर्जी पर केस दर्ज कर लिया गया है। गुरदीप सिंह पक्ष द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -