Punjab Govt
HomeMohaliPunjab News: Blind Murder की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: Blind Murder की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः थाना सोहाना पुलिस ने सेक्टर-78 में हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 14 मई को 35 वर्षीय सुरेश का कत्ल करके उसके शव को जंगल में फेंक दिया था। इस केस को आज पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी 24 वर्षीय मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सौरव जिंदल ने बताया कि लूट की मंशा से आरोपी ने 35 साल के युवक सुरेश को डंडे और पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद आरोपी ने सुरेश की लाश जंगल में फेंक दी थी।

पुलिस ने बताया कि मृतक होलसेल और करियाने के सामान की सप्लाई करने का काम करता था। 11 मई को शाम 4.30 बजे मृतक घर से निकला लेकिन घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिवार ने मृतक सुरेश के लापता की शिकायत थाने दर्ज करवाई। 14 मई को मृतक सुरेशपाल का शव लावारिस हालत में सेक्टर 78-79 मोहाली के पास झाड़ियों में मिला। शव मिलने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ उक्त मामला दर्ज किया गया। पुलिस ब्लाइंड मर्डर को ट्रेस करते हुए 1 आरोपी को नामजद करके गुरुद्वारा शहीदा साहिब सोहाना के सामने भागते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी का इलाज चल रहा है। आरोपी बिहार का रहने वाला है और सोहाना में टायर की दुकान पर काम करता है तथा रात में वहीं रहता है और नशा करने का भी आदी है।

उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि 11 मई की रात उसने मृतक सुरेशपाल को सेक्टर-78/79 मोहाली के बेहबाद इलाके, सर्विस रोड के पास पौध टैग पार्क में शराबी हालत में पड़ा देखा था। उसने शराबी हालत में मृतक को देखकर उससे लूटपाट करने की कोशिश की। मृतक सुरेशपाल ने मुकेश कुमार से काफी संघर्ष किया। मुकेश कुमार ने उसकी पिटाई की और फिर उसे घसीटकर सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने सुरेशपाल के सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद मृतक के शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए आरोपी ने उसके कपड़े उतारकर फेंक दिए और उसकी कमीज को फाड़कर जंगलों में शव को फेंककर आरोपी फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -