Punjab Govt
HomePunjabPatialaPunjab News: इस इलाके में चली गोलियां, एक की मौत, 2 घायल

Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, एक की मौत, 2 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला राजपुरा से सामने आया है। जहां गांव भोगलां में पुरानी रंजिश के चलते गोलियां चलाई गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 2 लोग घायल हुए है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी दे गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सरकारी पानी की पाइप बिछाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति ने गोली मारकर अपने पड़ोसी की हत्या कर दी। इस झगड़े में मृतक की बेटी समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। थाना खेड़ी गंडियां की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना खेड़ी गंडियां के एसएचओ थानेदार स्वर्ण सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे दर्शन सिंह ने बयान दर्ज कराए हैं कि उनके गांव भोगलां में पानी की सरकारी सप्लाई के लिए पाइपें बिछाई जा रही थीं। विभाग की तरफ से कनेक्शन दिए जा रहे थे, और अभी खड्डों में मिट्टी नहीं डाली गई थी ताकि पानी छोड़े जाने पर किसी लीकेज का पता चल सके।

इसी दौरान अरमिंदर सिंह गली में बिखरी हुई मिट्टी को लेकर बोलने लगे और गली में जगदीप सिंह से भी बहस करने लगे। जिस पर अमरजीत सिंह उन्हें शांत कराने आए। तब अरमिंदर सिंह की पत्नी दलजीत कौर ने उन्हें अंदर ले जाकर बंदूक पकड़ा दी। इसके बाद अरमिंदर सिंह ने जगदीप सिंह पर गोली फायर की, लेकिन गोली अमरजीत सिंह (45) को लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान अन्य गोलियों से मृतक अमरजीत सिंह की बेटी खुशप्रीत कौर (22), जगदीप सिंह (38) और हरजोत सिंह (25) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

मृतक के शव को स्थानीय सिविल अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. सोनिया जंगवाल ने बताया कि ऐसे मामलों में मृतक के पोस्टमार्टम के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञ की आवश्यकता होती है और राजपुरा के सिविल अस्पताल में कोई फोरेंसिक विशेषज्ञ नहीं है, इसलिए शव को पटियाला के रजिंदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -