मोगाः जिले में 14 साल की नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना में युवती की मां ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है। वहीं परिजनों ने आरोप लगाए कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है, क्योंकि आरोपी पैसे वाले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, मामले में बाकि आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि पिछले 1 महीने से पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला है। युवती के परिजनों ने सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी देते हुए 9वीं कक्षा की नाबालिग युवती ने बताया कि उसकी मनराज नाम के युवक के साथ दोस्ती थी। उसने बताया कि उक्त युवक हमेशा ही उसे मिलने के लिए बुलाता रहता था, लेकिन वह नहीं जाती थी। उसने बताया कि पिछले दिनों वह गौशाला गए थे कि उक्त युवक वहां आ गया और उसे बहला फुसला कर कार में बैठाकर चुगावे गांव एक घर में ले गया। इस दौरान उनके साथ कोठी मालिक अर्शदीप, कार मालिक गरजोत सिंह भी शामिल थे। बाद में मनराज ने उसके साथ उसकी मर्जी के बगैर दुष्कर्म किया और बाद में उसे गांव छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद घर आकर युवती ने सारी घटना परिजनों को बताई।
युवती की मां ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत थाने में दे दी है। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से उन्होंने शिकायत दी है, पर मामले पर उचित कार्रवाई नहीं हुई है। युवती के मामा ने बताया कि मुख्य आरोपी मनराज को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन कार मालिक गरजोत सिंह और कोठी मालिक अर्शदीप को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस को कई बार मामले में कार्रवाई करने को कहा है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जिसे परेशान होकर अब हमने थाना मैना के बाहर धरना लगाने की योजना बनाई है। उन्होंने किसान जत्थेबंदियों को भी धरने में शामिल होने और इंसाफ दिलवाने की अपील की है।
मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग युवती के रेप की घटना सामने आई है। उन्होंने कहा कि मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके साथियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है जिसको लेकर पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।