Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: 'Operation Sindoor' को लेकर विधायक परगट का आया बयान, देखें...

Jalandhar News: ‘Operation Sindoor’ को लेकर विधायक परगट का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

युद्ध में हर बार सबसे आगे खड़ा होता पंजाब, पाकिस्तान में रोटी के लिए मची आहाकार

जालंधर, ENS: पहलगाम आतंकी हमले का भारतीय सेना ने बदला लेते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें तबाह कर दिया। भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से पाकिस्तान में बने आतंकवादी शिविरों पर सटीक हमला किया गया। वहीं इस हमले को लेकर कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा कि जब भी देश पर ऐसी अप्रिय घटना होती है तो उस दौरान देश एकजुट होता है। वहीं इस मुकाबले में पंजाब सबसे आगे खड़ा होता है। परगट सिंह ने कहा कि उन्हें लगता है कि इस बार भी पंजाब तैयार है और सभी देश एक साथ मिलकर लड़ाई को लड़ेगा।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि इस ऑपरेशन का जो भी नाम रख लो, लेकिन आतंकियों की ओर से की गई घिनौनी हरकत को कोई भी बर्दाश नहीं करेंगा। ऐसे में देश को इस पर मुहंतोड़ जवाब देना चाहिए। वहीं ब्लैक आउट को लेकर कहा कि आजकल टेक्नॉलिजी एडवांस हो गई है। जिसको लेकर हिंदोस्तान एकजुट है। युद्ध तो एक युद्ध है, इस लड़ाई में ज्यादा नुकसान होने की आंशका है। पाकिस्तान के पास रोटी खाने के लिए आहाकार मची हुई है। इंटरनेशनल लेवल पर जब बात आती तो कई अलग चीजे निकलकर बाहर आती है

वहीं चीन को लेकर कहा कि किसी देश के किसी के साथ रिलेशन नहीं होते, बल्कि मैरिज ऑफ कन्वीनियस होती है। जिसमें किस देश को दूसरे देश से फायदा होता है और उनकी इकॉनोमी को फायदा होता है। इसी को लेकर इंटरनेशनल पैरामीटर तैयार होते है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे रद्द होने को लेकर कहा कि वह सोशल मीडिया के कटेंट तैयार करने के लिए किया जा रहा है। वहीं लोगों को ऑपरेशन सिंदूर के तहत सयम बरतने की अपील की गई और भारत सरकार की गाईडलाइन का पालन करने के लिए कहा गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -