Punjab Govt
HomeMohaliPunjab News: सीएम मान की पत्नी Dr. Gurpreet Kaur ने महिलाओं से...

Punjab News: सीएम मान की पत्नी Dr. Gurpreet Kaur ने महिलाओं से की ये अपील, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः राज्य की महिलाएं जैसे घर के कामों में अपना योगदान देती हैं, वैसे ही चुनाव में भी अपना योगदान दिया करें… अपना नेता खुद चुना करें। मैं बहनों से अपील करती हूँ, राजनीति में हिस्सा लो। जैसे आप घर-परिवार को एक नई रूप-रेखा देती हैं, वैसे ही राजनीति को भी एक नई दिशा दो। ऐसा कोई काम नहीं है जो हम नहीं कर सकते। ये शब्द मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी डा. गुरप्रीत कौर ने मोहाली में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रकट किए।

उन्होंने कहा कि, हमारे देश में राजनीतिक मामलों में महिलाओं की भूमिका काफी कम है, लेकिन महिलाओं को आगे आकर इसमें अपना योगदान देना चाहिए तथा उस व्यक्ति का हमेशा साथ देना चाहिए जो सही है तथा लोगों की भलाई के लिए काम कर रहा है। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि जैसे आप अन्य चीजों को पसंद करते हैं वैसे ही वोट को भी अहमियत दो और अधिक से अधिक संख्या में वोट करें ताकि राज्य में सही और सच्ची सरकार आ सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -