Loading...
Punjab Govt
HomeHimachalHimachal News: हरोली पुलिस की नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ कारवाई

Himachal News: हरोली पुलिस की नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ कारवाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एक से मोटरसाईकल दूसरे भुक्की व दुलैहड में पिस्तौल व कारतूस, बरामद 

ऊना/सुशील पंडित: जिला में पुलिस कप्तान राकेश सिंह के दिशानिर्देशों पर डीएसपी मोहन रावत के नेतृत्व में नशे की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। सोमवार को उपमंडल हरोली में पुलिस टीमों ने पांच स्थानों पर छापेमारी की। इसी छापेमारी के दौरान पुलिस उस समय हैरान रह गई जब दुलैहड़ गांव में एक वेल्डिंग की दुकान में देसी पिस्टल (कट्टा) बरामद किया। पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए देसी पिस्टल को कब्जे में लेकर दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया ।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना टाहलीवाल की रेडिंग टीम ने दुलैहड़ में पंचायत घर के पास सूरम सिंह उर्फ ननूं  की वैल्डिंग की दूकान से देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया । पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं हरोली क्षेत्र में ही छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति से चुरा पोस्त पकड़ने में भी सफलता हाथ लगी है। एसपी राकेश सिंह ने कहा कि जिला में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान छेड़ा गया है। इसी अभियान के तहत हरोली क्षेत्र में पांच स्थानों पर छापेमारी की गई थी।
एसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति से देसी पिस्टल (कट्टा) बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी से यह जानने का प्रयास करेगी कि वो यह देसी पिस्टल किस लिए और कहां से लाया था। उन्होंने कहा कि जिला में आपराधिक गतिविधियों से निपटने के लिए भविष्य में भी ऐसी छापेमारियां की जाएगी ताकि अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।
एक दूसरे केस में पुलिस थाना टाहलीवाल की रेडिंग टीम द्वारा गौंदपुर जयचंद में संदीप कुमार उर्फ लाडी निवासी निवासी गांव गौंदपुर जयचंद के पौल्ट्री फार्म की तलाशी के दौरान एक व बुलेट मोटरसाइकल जिस पर (पी वी 23 वी 9798) की नम्बर प्लेट लगी हुई थी, को चैक करने पर यह मोटरसाईकल का नम्बर कार/ अन्य वाहन का होना पाया गया । इस प्रकार से गलत नम्बर प्लेट लगाकर धोखाधड़ी की नियत से मोटरसाइकल का इस्तेमाल करने पर टाहलीवाल थाने में धारा 336(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पत्रकार वार्ता में एएसपी संजीव भाटिया व डीएसपी हरोली मोहन रावत मौजूद थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page