Loading...
Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: इलाके में कपड़े में लिपटा मिला भ्रूण, जांच में जुटी...

Punjab News: इलाके में कपड़े में लिपटा मिला भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में कलसियां वाली गली में ट्रांसफॉर्मर के नजदीक भ्रूण मिलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दरअसल, सब्जी मंडी में काम करने वाले एक व्यक्ति ने ट्रांसफॉर्मर के नजदीक कपड़े में लिपटा भ्रूण देखा, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करनी शुरू कर दी है। अभी तक भ्रूण फेंककर गए व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस को सब्जी विक्रेता प्रभजीत सिंह ने बताया कि वह कलसियां वाली गली में लगने वाली सब्जी मंडी में काम करता है।

वह खाली प्लाट के नजदीक मंडी लगाने की अभी तैयारी कर रहे थे कि तभी उन्होंने ट्रांसफॉर्मर के नजदीक कपड़ों में लिपटा हुआ भ्रूण देखा। वहीं मामले की जांच कर रहे एएसआई प्यारा सिंह ने कहा कि आसपास के अस्पतालों में भी रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। इस केस में अज्ञात के खिलाफ धारा 94 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page