अमृतसरः छेहर्टा क्षेत्र में देर रात एक भयानक हादसा हो गया। हादसे में 2 लोग गंभीर जख्मी हो गए। जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी अनुसार हादसा 2 कारों में आपसी रेस के कारण हुआ। रेसिंग के दौरान एक कार ने एक ऑटो और एक्टिवा को टक्कर मार दी।
घटना में एक्टिवा सवार और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मौके पर राहगीरों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों कार चालक आपस में रेस लग रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और बाद में बनती कार्रवाई की जाएगी।