Loading...
Punjab Govt
HomeHimachalHimachal News: ऊना में नहीं जलने देंगे जंगल

Himachal News: ऊना में नहीं जलने देंगे जंगल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जल स्त्रोंतो को पुनर्जीवित करने में छेड़ा अभियान 

ऊना/ सुशील पंडित: ऊना मे इस दफा गर्मियों में जंगल नहीं जलने देंगे।प्राकृतिक जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित किया जायेगा। इसी अभियान के लिए होमगार्ड व अग्निशमन विभाग के जवानों ने विशेष अभियान शुरू किया है।  इस मुहिम के अंतर्गत जंगलों में तलाबों व बाबडिय़ों की साफ सफाई की जा रही है। प्राकृतिक जल स्त्रोत व चेक डैम को स्वच्छ बनाया जा रहा है। इनके इर्द-गिर्द की झाडिय़ों साफ की जा रही है। ऊना में तपती गर्मी के दौरान जंगलों में पानी की समस्या पेश न आएं। इसके लिए जल स्त्रोतों को साफ किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत ऊना, अंब, बंगाणा, हरोली, गगरेट के जंगलों में प्राकृतिक जल स्त्रोतों को चिह्नित किया जा रहा है और इन्हें साफ करने के लिए गृह रक्षा विभाग व अग्निशमन विभाग ऊना के अधिकारी व कर्मचारी भाग ले रहे हैं।  मुहिम का मकसद गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत को रोकना है। ताकि जंगलों में आग लगने की स्थिति में प्राकृतिक जल स्त्रोतों से पानी लेकर आग को बुझाया जा सके। जिला ऊना में अधिक गर्मी होने के कारण जंगलों में अधिक आग लगती है। जंगलों की आग बुझाने के लिए पानी की समस्या रहती है। जिसके अंतर्गत प्राकृतिक जल स्त्रोतों का उचित तरीके से रख-रखाव करने के लिए कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। इस कार्यवाही के लिए जिलाधीश जतिन लाल व डीएफओ ऊना सुशील राणा का खासा योगदान मिल रहा है। उन्होंने इस अभियान की सफलता के लिए पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है।

वहीं, होमगार्ड वाहनी ऊना के अधिकारियों के अनुसार जंगलों में तालाबों, डैम व बाबडिय़ों के जीवत रहने से जहां पानी आग बुझाने के काम आएगा तो दूसरी तरफ जंगली जानवर व पशु-पक्षी भी गर्मी के दिनों में जहां से अपनी प्यास बुझा पाएंगे ।  बता दें की

जिला ऊना में 18165 हेक्टेयर भूमि पर घने जंगल है। गर्मियों के दिनों में हर वर्ष इन जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं और करोड़ों रुपयों की वन संपदा जलकर राख हो जाता है। वहीं, जंगली जानवरों व पशु-पक्षी भी जंगल की आग की ग्रास बन जाती है। जंगलों में रहने वाली कुछ प्रजातियों के पशु-पक्षी वनों की आग की चपेट में आने से लुप्त होने की कगार पर  है ।

होमगार्ड वाहनी ऊना के कंमाडेंट मेजर विकास सकलानी ने बताया कि जिला की विभिन्न पंचायतों में तालाबों, बाबडिय़ों व चेक डैमों को साफ किया जा चुका है। आगे भी अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम में विभाग के जवान बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को भी इस अभियान में अपनी सहभागिता देने की अपील की है। ताकि इस मुहिम को और तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page