बी स्टार एंटरटेनमेंट कम्पनी ने लिए ऑडिशन
बद्दी/सचिन बैंसल: जीरकपुर स्थित बी स्टार एंटरटेनमेंट कंपनी ने बी स्टार किड्स फैशन एंड टैलेंट शो के लिए एक भव्य ऑडिशन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मूल्यांकन मॉडल मिस दीपा पार्की और मिस्टर रिकी शर्मा ने किया था। ऑडिशन में क्षेत्र के कई प्रतिभाशाली बच्चों की भागीदारी देखी गई, जिन्होंने अपनी अनूठी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले दौर में, प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास और फैशन सेंस का प्रदर्शन करते हुए एक रैंप वॉक के माध्यम से अपना परिचय दिया, दूसरे दौर में सभी टैलेंटेड बच्चों द्वारा सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग और मिमिक्री जैसे टैलेंट दिखाए ।
बी स्टार एंटरटेनमेंट कंपनी के प्रतिनिधियों ने ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों को मार्गदर्शन और मूल्यवान सुझाव प्रदान किए, जिससे उन्हें फैशन उद्योग में सफल होने में मदद मिलेगी । इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभावान बच्चों के लिए एक मंच प्रदान करना और उन्हें अपने सपनों को प्राप्त करने में मोटीवेट करना था।सभी बच्चों को सेंट ल्यूक्स स्कूल के प्रिंसिपल, सभी शिक्षकों, सभी सहयोगी निर्णायकों ने आगामी इवेंट्स के लिए बधाई दी ।