Punjab Govt
HomeNationalबेकाबू Car गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

बेकाबू Car गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : एक बेकाबू कार गहरी खाई मेें गिर गई। इस हादसे मेें एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार  शिमला में एक कार बेकाबू होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिससे ड्राइवर की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। ड्राइवर की पहचान अनिल(28) निवासी चंबा जिले के भरमौर तहसील के गांव सोपा और घायल की पहचान संजय कुमार (25) निवासी मंडी के करसोग तहसील के गांव परलोग के तौर पर हुई है। दोनों सुन्नी डैम के निर्माणाधीन पावर प्रोजेक्ट में काम करते थे।

 हादसा सुन्नी में लुहरी-सुन्नी रोड पर खैरा के पास देर रात हुआ। बताया जा रहा है कि कार बेकाबू होकर रोड से करीब 150 फीट नीचे निर्माणाधीन प्रोजेक्ट साइट में जा गिरी। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही हादसे की वजह बताई गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -