Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: छोटे हाथी से टक्कर के बाद Bullet सवार युवक की...

Jalandhar News: छोटे हाथी से टक्कर के बाद Bullet सवार युवक की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नकोदरः बुलेट मोटरसाइकिल और छोटा हाथी की टक्कर हो गई। हादसे में बुलेट सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा मल्सीयां मुख्य मार्ग पर हुआ। मृतक की पहचान नितिश कौल पुत्र परमजीत कौर निवासी गांव बिल्ली चहारमी के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि नितिश कौल निवासी गांव बिल्ली चहारमी रोजाना की तरह अपने गांव से नकोदर सैलून पर काम करने के लिए आ रहा था। जब वह संधू ढाबा क्रास करके पुल के पास पहुंचा तो अचानक उसका बाइक छोटा हाथी वाहन से टक्करा गया। जिसके बाद घायल हालत में उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक नितिश कौल के पिता सऊदी अरब में रहते हैं। पुलिस इस सड़क दुर्घटना की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -