Punjab Govt
HomeNationalScorpio बदमाशों ने पहले car को मारी टक्कर, बंदूक दिखाकर लूटे 20...

Scorpio बदमाशों ने पहले car को मारी टक्कर, बंदूक दिखाकर लूटे 20 लाख

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

छत्तीसगढ़ः धमतरी जिले में दिनदहाड़े 20 लाख की लूट का मामला सामने आया है। नकाबपोश बदमाशों ने स्कॉर्पियों से पहले कार का पीछा किया, फिर टक्कर मारकर रोका। लुटेरों ने धान व्यापारी के कर्मचारियों से लूट की वारदात की। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के पोटियाडीह का है। बताया जा रहा है कि नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक दिखाकर लूट की है। धान व्यापारी के कर्मचारी पुरुषोत्तम साहू ने लूट की सूचना तुरंत अपने मालिक को दी। स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट चेक करने पर वह भी फर्जी निकली।

धान व्यापारी के कर्मचारी पुरुषोत्तम साहू ने बताया कि हम तीन लोग कार में सवार थे। राजनांदगांव से धमतरी की ओर आ रहे थे। रास्ते में आमदी के पास पीछे से स्कॉर्पियो आई और टक्कर मारकर गाड़ी को रोक दी। इसके बाद स्कॉर्पियो से तीन नकाबपोश लुटेरे बाहर निकले। उन्होंने गन और जैक रॉड दिखाकर डराया। बदमाशों ने कार के पीछे के शीशे तोड़ दिए और 20 लाख लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि वह सेठ निर्मल जैन धान के व्यापारी हैं उनको ही धान खरीदी-बिक्री के 20 लाख रुपए देने आ रहे थे। घटना के बाद तुरंत अपने सेठ को जानकारी दी। वहां से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी को भी घटना की जानकारी दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -