Loading...
Punjab Govt
HomeChandigarhPunjab News: कर्नल की पिटाई के मामले में पत्नी ने किए अहम...

Punjab News: कर्नल की पिटाई के मामले में पत्नी ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

VC पर Suspended पुलिस कर्मियों को सुनाई खरी-खरी

चंडीगढ़: पटियाला में ढाबे पर सेना के कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे के साथ कथित रूप से हुई मारपीट के मामले में पत्नी जसविंदर कौर बाठ शुक्रवार को मीडिया के रूबरू हुई। महिला बाठ ने बताया कि उसके पति और बेटे को पंजाब पुलिस के 12 मुलाजिमों ने बुरी तरह पीटा। इस दौरान उन्होंने मीडिया में पुलिस अफसरों की वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग शेयर की. जिसमें पुलिस कर्मी माफी मांग कर राजीनामा करने के लिए आग्रह कर रहे हैं।

गुरुवार को कर्नल का परिवार पंजाब के राज्यपाल से मिला और मे CBI जांच की मांग की है। पत्नी ने कहा कि गवर्नर ने उनके सामने राज्य के DGP से भी बात की और कहा कि FIR कर्नल के बयान के आधार पर दर्ज होनी चाहिए।

13 और 14 मार्च की रात पटियाला के सरकारी राजिंद्रा अस्पताल के पास हुई. कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे एक ढाबे पर खड़े होकर खाना खा रहे थे। इस दौरान सादे कपड़ों में कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और कर्नल से गाड़ी हटाने के लिए कहा। जब कर्नल ने गलत व्यवहार पर आपत्ति जताई, तो एक पुलिसकर्मी ने हमला कर दिया। जिसके बाद बाकी पुलिसकर्मियों ने उन पर और उनके बेटे पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। इस हमले में कर्नल की एक बाजू टूट गई, जबकि बेटे के सिर पर गहरी चोट आई।

हालांकि घटना के बाद 12 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। लेकिन कर्नल की पत्नी ने आरोप लगाया कि इन अधिकारियों के नाम FIR में शामिल नहीं किए गए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मेरे पति और बेटे को दोषी पाया जाता है, तो उन्हें भी सजा दी जाए, लेकिन पुलिसवालों को बचाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page