लुधियानाः भरत नगर चौक में स्थित कोर्ट कॉम्प्लेक्स से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कोर्ट में 7वीं मंजिल से महिला ने छलांग लगा दी। हादसे में घायल महिला को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
वहीं इस घटना के दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। महिला के 7वीं मंजिल से छलांग लगाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा हैकि कोर्ट में महिला अकेली आई थी और उसने 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।
मामले की जानकारी देते हुए सुरजीत सिंह ने कहाकि महिला ने 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जिसका पता चलने पर वह महिला को उपचार के लिए अस्पताल में लेकर आ गया। सुरजीत ने कहा कि वह दोस्त के साथ कोर्ट में तारीख पर आया था। इस दौरान मुलाजिम की गाड़ी में घायल महिला को बिठाने की कोशिश की जा रही, लेकिन बिठाया नहीं जा रहा था।
जिसको लेकर वह मदद करते हुए घायल महिला को साथ लेकर सिविल अस्पताल में लेकर आ गए। वहीं जांच अधिकारी एएसआई सुभाष चंद्र ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि लड़की ने कोर्ट से छलांग लगाई। लड़की की उम्र 22 साल के आसपास लग रही है। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक लड़की के परिजनों से बात की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।
एडवोकेट परमजीत सिंह राजपूत ने बताया कि उसकी क्लाइंड रीज कौर का तालाक का केस चल रहा है। इस दौरान महिला के साथ उसकी 2 बेटियां साथ आई थी। इस दौरान उन्हें पता चला कि एक लड़की ने छत से छलांग लगा दी। वकील ने कहा कि वह तालाक के दस्तावेजों को लेकर महिला से बात कर रहा था। महिला की दूसरी शादी थी, पहले पति की मौत हो गई थी, लेकिन अब दूसरे पति के साथ उसका अनबन चल रहा था। इस दौरान महिला को उसकी बेटी कोर्ट में मिल नहीं रही थी। जिसके बाद उन्हें किसी लड़की के छत से गिरने का पता चला। इस दौरान जब पुलिस से फोटो चैक की तो पता चला कि वह लड़की उसके क्लाइड महिला की बेटी है। वकील ने बताया कि लड़की पेपरों के कारण परेशान चल रही थी।