Loading...
Punjab Govt
HomeNationalइलाके में चली गोलियां, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के भांजे की हत्या, दूसरा...

इलाके में चली गोलियां, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के भांजे की हत्या, दूसरा भांजा और बहन घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर के नवगछिया में आपसी विवाद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भागलपुर के नवगछिया में जगतपुर में भाइयों के बीच हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान विश्वजीत के रूप में हुई है। वहीं घायलों में जयजीत और उसकी मां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मृतक केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे थे।

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को नित्यानंद राय के भांजे विश्वजीत का उनके परिवार के साथ पानी के मामले को लेकर विवाद हुआ था। धीरे-धीरे यह विवाद बढ़ गया और बात गोलीबारी तक जा पहुंची। गोलीबारी की इस घटना में विश्वजीत की मौत हो गई है, वहीं उनकी मां और भाई जयजीत गंभीर रूप से घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां जयजीत की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद मामले की जानकारी मिलते ही भागलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस को स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि पानी के विवाद को लेकर परिवार के बीच विवाद बढ़ गया और बात फायरिंग तक पहुंच गई। इस दौरान विश्वजीत की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही रेंज IG विवेक कुमार ने नवगछिया SP को हालात का जायजा लेकर सुरक्षा के सभी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। नवगछिया और परबत्ता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। FSL की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

वहीं दूसरी ओर चश्मदीद ने बताया कि ‘सुबह साढ़े 6 बजे जयजीत को पानी देने वाले नौकर ने बर्तन में हथेली डुबोकर पानी दिया। इसे लेकर विकल से उसकी कहासुनी हो गई। पहले से भी दोनों भाइयों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। विवाद बढ़ा तो विकल घर के अंदर से पिस्टल ले आया और जयजीत के मुंह पर निशाना साधकर फायर कर दिया। गोली जबड़े के आर-पार हो गई।’

इसके बाद जयजीत जमीन पर गिर गया। कुछ देर बाद वो संभलकर उठा और विकल से भिड़ गया। उसने विकल के हाथ से पिस्टल छीन ली और पास जाकर गोली मार दी। विकल की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जयजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। ज्यादा खून बहने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजने की सलाह दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page