Loading...
Punjab Govt
HomePunjabPatialaPunjab News: PP School के Bathroom में छात्र को बेरहमी से पीटा,...

Punjab News: PP School के Bathroom में छात्र को बेरहमी से पीटा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः देश के नामी स्कूलों में से एक नाभा का पंजाब पब्लिक स्कूल, हाल ही सुर्खियों में आ रहा है। जानकारी अनुसार स्कूल के अंदर 11वीं कक्षा के छात्र प्रभप्रीत सिंह को स्कूल के ही करीब 8 छात्रों द्वारा बुरी तरह पीटा गया और उसकी आंखों और मुंह के अलावा पीठ पर भी चोटे मारी। पीड़ित युवक का फिलहाल नाभा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित के भाई ने कहा कि यदि नामी स्कूलों में इस तरह की गुंडागर्दी देखने को मिल रही है, तो हमारा लाखों रुपए खर्च करने का क्या फायदा? इससे तो बेहतर है कि हम अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में ही पढ़ा लें। पुलिस ने पीड़ित छात्र का बयान दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नाभा का पंजाब पब्लिक स्कूल, जिसे (पीपीएस) स्कूल के रूप में जाना जाता है। इस स्कूल में दूर-दूर से विद्यार्थी शिक्षा हासिल करने के लिए आते हैं क्योंकि इस स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ हर सुविधा बच्चों को प्रदान की जाती है, लेकिन अब इस स्कूल में लड़ाई-झगड़े होना आम बात बन गई है। दिन-प्रतिदिन स्कूल में हो रही लड़ाइयों के कारण बच्चों के माता-पिता भी काफी परेशान दिख रहे हैं। बीती रात 11वीं कक्षा के छात्र प्रभप्रीत सिंह को लगभग 8 छात्रों ने इस कारण पीटा क्योंकि प्रभप्रीत सिंह ने एक सीनियर छात्र को जूनियर छात्र को पीटने से रोका था, जिसके बाद शरारती युवकों ने बाथरूम में जाकर उसे बुरी तरह पीटा गया जिस कारण उसकी आंखों और सिर पर गहरे चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, लेकिन स्कूल प्रबंधन के कान पर जूं नहीं रेंग रही।

इस मौके पर पंजाब पब्लिक स्कूल के पीड़ित छात्र प्रभजीत सिंह ने कहा कि मैं स्कूल के अंदर था और मेरे जूनियर छात्र को सीनियर्स परेशान कर रहे थे। जब मैंने रोका तो उन्होंने मौका देखकर बाथरूम में आकर मुझ पर हमला कर दिया और मुझे बुरी तरह पीटा, मैं नीचे गिर गया लेकिन फिर भी वे नहीं हटे। पीड़ित ने उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इस मौके पर पीड़ित छात्र के भाई कुंवरप्रीत सिंह गिल ने कहा कि भले ही यह नामी स्कूल है, लेकिन अब इस स्कूल की प्रबंधन का कोई भी ध्यान नहीं है और अक्सर ही स्कूल में लड़ाई-झगड़े और गुंडागर्दी हो रही है, जो मेरे भाई के साथ गुंडागर्दी की गई है, यह बहुत ही घटिया बात है। मैं साल में 8 लाख रुपए भरकर अपने भाई को पढ़ा रहा हूं, लेकिन फिर भी हमारा बच्चा स्कूल में सुरक्षित नहीं है। मैं तो पंजाब सरकार से मांग करता हूं कि इस स्कूल पर कार्रवाई की जाए।

नाभा सरकारी अस्पताल के डॉक्टर अमनदीप सिंह ने कहा कि छात्र की आंखों और अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं, हम इसका इलाज कर रहे हैं। इस मौके पर पीपीएस स्कूल के हाउस मास्टर अमनदीप सिंह ने कहा कि मैं तो दिल्ली में मीटिंग पर गया था, यह तो बाद में लड़ाई हुई है और उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। वहीं नाभा कोतवाली के जांच अधिकारी जानपाल सिंह ने कहा कि जो यह लड़ाई हुई है, स्कूल के अंदर हुई है और प्रभप्रीत सिंह को स्कूल के करीब 8 छात्रों द्वारा पीटा गया है। इस संबंध में हम बयान हासिल करके कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page