जालंधर, ENS: महानगर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में स्थित The DOLCE Hotel उस समय विवादों में आ गया, जब एक ग्राहक ने होटल के स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए। दरअसल, रोहन नामक व्यक्ति होटल में खाना खाने के लिए आया था। व्यक्ति ने कहा कि वह वेजीटेरियन है और वह पहली बार इस होटल में आया था। इस दौरान उसने स्टाफ के कर्मियों के वेज खाने का ऑर्डर दिया था। लेकिन स्टाफ की ओर से उसे नॉनवेज परोस दिया गया।
रोहन ने कहा कि पहले तो उसे लगा कि शायद पनीर है, लेकिन थोड़ा खाने के दौरान उसे कुछ अजीब लगा। जिसके बाद उसने स्टाफ के अन्य कर्मी से पूछा तो पता चला कि उसे नॉनवेज परोसा गया। जिसको लेकर व्यक्ति ने स्टाफ के सीनियर कर्मियों से बात की। रोहन ने कहा कि उसने बाद नॉनवेज परोसने की सारी वीडियो मौजूद है। इस दौरान स्टाफ पर गलत व्यवहार करने के भी रोहन ने आरोप लगाए है। वहीं हंगामा होने के बाद होटल के स्टाफ का सीनियर कर्मी भी होटल के बाहर आ गया।
हालांकि इस दौरान उसने गलती मानी। कर्मी ने कहा कि उनके पास नया स्टाफ आया है, ऐसे में गलती से रोहन नामक व्यक्ति को गलत फूड सप्लाई किया गया। कर्मी ने कहा कि स्टाफ से गलती हो गई है, जिसके कारण उन्होंने ग्राहक रोहन से पैसे भी नहीं लिए। इस दौरान उससे माफी मांगते हुए प्राइवेट कमरे में दोबारा से खाना खिलाने की अपील की। स्टाफ को नहीं पता था कि गेस्ट वेज है और उससे गलती से नॉनवेज गेस्ट को दे दिया गया। लेकिन रोहन ने मामले को लेकर पुलिस को सूचना दे दी। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।