Loading...
- Advertisement -
HomePunjabJalandharJalandhar News: भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनदीप के घर में जश्न का माहौल,...

Jalandhar News: भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनदीप के घर में जश्न का माहौल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी मनदीप सिंह और महिला टीम की खिलाड़ी उदिता दुहान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 21 मार्च को दोनों पंजाब में शादी करेंगे। इस दौरान मनदीप सिंह के घर में जश्न का माहौल मनाया जा रहा है। इसी के चलते आज मनदीप सिंह के घर पर जागो का प्रोग्राम रखा गया। जागो में जहां परिवार डांस करके खुशियां मना रहा है, वहीं मनदीप सिंह के चेहरे पर भी खुशी की रौनक साफ दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि पंजाब के रहने वाले मनदीप की पहली मुलाकात उदिता से 2018 में हुई। ये मुलाकात 2018 में बेंगलुरु में भारतीय राष्ट्रीय शिविर में हुई थी। पहले तो वे सिर्फ दो खिलाड़ियों की तरह बातचीत करते थे, हॉकी के बारे में बात करते थे और खेल के बारे में एक-दूसरे की समझ को समझते थे। लेकिन जैसे-जैसे समय बीता दोनों की दोस्ती और गहरी हो गई। लॉकडाउन के दौरान ही उनका रिश्ता और मजबूत हुआ। मंदीप और उदिता दोनों ही अपने परिवार और बाहर दुनिया से दूर एक ही कैंप में फंसे हुए थे, जहां उन्होंने एक साथ ज्यादा समय बिताना शुरू किया और एक दूसरे के साथ सबसे ज्यादा सुकून पाया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page