खरड़: जिले के खरड़ में हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस पर हमला हुआ, जिससे भिंडरांवाले के पोस्टर विवाद के बीच तनाव और बढ़ गया। एक कार में सवार अज्ञात हमलावरों ने बस पर डंडों से हमला कर दिया, जिससे बस के शीशे टूट गए और यात्रियों में दहशत फैल गई। पंजाब में इसका विरोध शुरू कर हो गया है। सबसे पहली घटना पंजाब के होशियारपुर से सामने आई हैं। जिसके बाद देर शाम खरड़ में एक हिमाचल रोडवेज की बस को रोककर तोड़फोड़ की। जब हमीरपुर डिपो की बस (HP 67 A-1321) चंडीगढ़ से हमीरपुर जा रही थी।
बस ने चंडीगढ़ के सेक्टर 43 आईएसबीटी से अपना सफर शुरू किया था और खरड़ के पास निशाना बनाते समय केवल 10 किलोमीटर का सफर तय किया था। फ्लाईओवर पर एक कार में सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने बस को रोका, और उनमें से एक ने डंडे से बस का अगला शीशा तोड़ दिया। इसके बाद हमलावर कुराली की ओर भाग गए। इस दौरान हमलावरों ने बस के शीशे और खिड़कियां तोड़ डाली। चंडीगढ़ से हमीरपुर जा रही बस में 26 यात्री सवार थे। हमले के दौरा किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई, सभी यात्री सुरक्षित है। तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही मौके पर खरड़ पुलिस पहुंची, जिन्होंने घटना की जानकारी ली और यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया।
बस ड्राइवर रवि कुमार और कंडक्टर लवली कुमार ने बताया कि हमलावरों ने गाड़ी की नंबर प्लेट को टेप से ढक दिया था। घटना के बाद, यात्रियों को दूसरी बस में स्थानांतरित कर दिया गया जबकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी खरड़ करण सिंह संधू ने कहा कि एचआरटीसी बस में तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उन्हें पंजाब पुलिस द्वारा पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने किसी से भी कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की। अगर कोई कानून अपने हाथ में लेता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।