जालंधर, ENS: महानगर में भले ही नगर निगम को नया मेयर मिल गया है, लेकिन शहर की सड़कों के हालात अब भी वहीं है। आए दिन सड़कों पर बने गड्ढों के कारण हादसे हो रहे है। वहीं एक बार फिर से नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हरगोविंद नगर में सड़क में बने सीवरेज के गड्ढों की वजह से सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलटने की घटना सामने आई है।
इस घटना को लेकर उन्होंने शोर मचाया तो इलाके के लोग बाहर आ गए और उन्होंने चालकों को बाहर निकाला। लोगों का कहना है कि हरगोविंद नगर में सीवरेज की समस्या कई सालों से चल रही है। उन्होंने कहा कि इलाके में पानी भरा हुआ था, जिससे वह ई रिक्शा चालक को गड्ढा नहीं दिखा और ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में कोई जानी नुकसान होने की घटना सामने नहीं आई है।