Punjab Govt
HomeNationalपत्नी से परेशान TCS Manager ने लगाया फंदा, मरने से पहले बनाई...

पत्नी से परेशान TCS Manager ने लगाया फंदा, मरने से पहले बनाई दर्दनाक Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आगराः जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, पत्नी से परेशान TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर ने वीडियो बनाकर सुसाइड कर लिया। वीडियो में अपना दर्द बयां करते हुए उसने कहा कि सॉरी मम्मी-पापा। मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं। प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, वे बहुत अकेले हो जाते हैं। पत्नी मुझे धमकी देती है।

एयरफोर्स से रिटायर्ड पिता नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उसका बेटा मानव शर्मा सदर क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी का निवासी है और TCS में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर मुंबई में काम करता है। उन्होंने बताया कि बेटे की शादी 30 जनवरी 2024 को बरहन से हुई थी। इसके बाद बहू भी बेटे के पास मुंबई चली गई। कुछ दिन तक तो सही चला, लेकिन उसके बाद बहू आए दिन झगड़ा करने लगी। परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। बहू अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात कहने लगी।

23 फरवरी को बहू और बेटे मुंबई से घर आए। उसी दिन मानव पत्नी को छोड़ने मायके गया था। वहां मानव को ससुराल वालों ने धमकाया। अगले दिन सुबह 5 बजे (24 फरवरी) बेटे ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। हम लोग उसे मिलिट्री अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। 26 फरवरी को मैं शिकायत लेकर थाने गया। वहां सिपाहियों ने मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। कहा कि अधिकारी महाशिवरात्रि की ड्यूटी में हैं। मैं घर लौट आया। फिर मैंने CM पोर्टल पर शिकायती पत्र लिखा।

इंस्पेक्टर सदर विरेश पाल गिरि ने कहा कि परिजन ने पोस्टमॉर्टम के समय कोई शिकायत नहीं दी थी। गुरुवार देर रात वॉट्सएप पर शिकायत मिली है। इस पर ही केस दर्ज कराया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -