Punjab Govt
HomeNational'The Fajr Residency' में रह रहा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

‘The Fajr Residency’ में रह रहा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग (CIK) ने दिल्ली पुलिस की मदद से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। परवेज नाम का ये संदिग्ध आतंकी पिछले करीब 12 दिन से दिल्ली में निजामुद्दीन के ‘द फ़ज़र रेजीडेंसी’ में रह रहा था। आरोपी परवेज का पूरा नाम परवेज अहमद खान उर्फ पीके उर्फ शेख तजम्मुल इस्लाम उर्फ खालिद है। वह मूल रूप से श्रीनगर का रहने वाला है। दिल्ली में वह एक शख्स के साथ आया था।

परवेज पर आरोप है कि वह आतंकी फंडिंग में शामिल था और नियंत्रण रेखा (LoC) के पार बैठे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के आतंकियों से संपर्क में था। यह मामला जम्मू-कश्मीर में सक्रिय प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों को लॉजिस्टिक समर्थन देने से संबंधित है। इसमें अलग-अलग तरीकों से पैसा भेजकर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने में मदद की जा रही थी। पैसा सीमा पार से भारत में भेजा जाता था और इसके बाद कूरियर नेटवर्क के जरिए आतंकवादियों तक पहुंचता था।

परवेज खान ने दिल्ली पुलिस को बताया कि वह दिल्ली और चंडीगढ़ के थोक बाजारों में शॉल बेचता है और हर साल व्यापार के लिए इन शहरों में जाता है। वह इन शहरों में दो महीने रुकने के बाद फिर से कश्मीर लौट जाता है। उसने पूछताछ में यह भी बताया कि वह काम खत्म करने के बाद कश्मीर वापस जाने की योजना बना ही रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से CIK को उसकी ट्रांजिट रिमांड मिल गई। उसे पुलिस वाहनों में वापस कश्मीर ले जाया गया है। अब शुक्रवार को उसे कश्मीर की एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -