Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: Jazzy B का गाना लगाकर गाड़ी की वीडियो की वायरल,...

Jalandhar News: Jazzy B का गाना लगाकर गाड़ी की वीडियो की वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: सोशल मीडिया पर रील बनाकर कार में स्टंट मारने की वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने कार का नंबर ट्रेस करके कार मालिक को तलब किया और गाड़ी का मोटा चालान काट दिया। मामले की जानकारी देते हुए ईआरएस के इंचार्ज इंस्पेक्टर रशमिंदर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी, जिसमें वॉक्स वैगन गाड़ी शीशों पर जेड ब्लैक फिल्म लगी हुई थी।

इस दौरान गाड़ी में एक्स्ट्रा चौड़े टायर लगे हुए थे और लाइटिंग भी ट्रैफिक नियमों के विपरीत थी। जैसे ही वीडियो उनके पास आई तो उन्होंने कार का नंबर ट्रेस किया और कार मालिक को ट्रैफिक पुलिस थाने तलब किया। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में जैजीबी के पंजाबी गाने थल्ले जट्ट दे काली बुगाटी आंख ते चश्मा काला का गाना चल रहा था। ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी पर लगी सभी ब्लैक फिल्में उतारी जिसके बाद मोटा चालान काटा गया। ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी के मालिक को टायर भी बदलने को कहा है।

इंस्पैक्टर रशमिंदर सिंह ने कहा कि कार चालक ने रोड पर गाड़ी चलाते हुए स्टंट मारते हुए कार का दरवाजा भी खोल दिया था, जिससे कोई हादसा भी हो सकता था। ऐसे में अगर किसी ने भी इस तरह की वीडियो बनाई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की नजर सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर हैं, अगर किसी ने भी सोशल मीडिया पर इस तरह की वीडियो डाली या फिर किसी राहगीर ने उन तक इस तरह से स्टंट करते की वीडियो बनाकर पहुंचाई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -