जालंधरः लाखों रुपए लेकर कनाडा भेजने और वहां की पीआर दिलवाने के नाम पर ठगी मारने के आरोप में एक एजैंट पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि उनको हरदेव सिंह वासी कंधवाला हाजर खां ने शिकायती दी की दो साल पहले वह परिवार सहित कनाडा जाना चाहते थे।
उनकी मुलाकात जालंधर निवासी राजन मसीह से हुई। वह ‘ट्रिनिटी एन्ब्रॉड टूर्स’ नाम से इमिग्रेशन सेंटर चलाते है। उसने भरोसा दिलाया कि पूरे परिवार को कनाडा की पीआर दिलवाएगा। इसके लिए 35 लाख की मांग की। हरदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने राजन को कुल 6.20 लाख रुपए दे दिए। जब वह जालंधर स्थित उसके ऑफिस गए तो वहां भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अब आरोपी कह रहा है कि फाइल अप्रूव नहीं हो सकती और पैसे खर्च हो चुके हैं। पैसों का हिसाब मांगा गया, तो वह बहाने बनाकर टालता रहा।