Punjab Govt
HomeNationalबड़ा एक्शनः Crypto Fraud Case मामले में Chandigarh सहित 60 जगहों पर...

बड़ा एक्शनः Crypto Fraud Case मामले में Chandigarh सहित 60 जगहों पर CBI की रेड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः क्रिप्टोकरेंसी फ्रांड से जुड़े मामले में देशभर में 60 जगह पर छापेमारी की है। ये छापे दिल्ली एनसीआर, पुणे, चंडीगढ़, नांदेड़, कोल्हापुर, बेंगलुरु और अन्य प्रमुख शहरों में चलाए जा रहे हैं। यह घोटाला फर्जी वेबसाइटों और ऑनलाइन धोखाधड़ी के माध्यम से किया गया था, जिसमें आरोपियों ने बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज वेबसाइटों की नकल करके लोगों को ठगा।

बता दें कि इससे पहले 15 फरवरी 2025 को CBI ने दिल्ली और हरियाणा में 11 स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसमें 1.08 करोड़ रुपए नगद, 1000 अमेरिकी डॉलर की विदेशी मुद्रा, 252 ग्राम सोना, 6 लैपटॉप, 8 मोबाइल फोन और एक आईपैड जब्त किए गए थे।

दरअसल, क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ा ये स्कैम 2015 में शुरू हुआ था। जिसको अंजाम देने वालों में अमित भारद्वाज (मृतक), अजय भारद्वाज और उनके एजेंट शामिल थे। इन लोगों ने GainBitcoin और कई दूसरे नाम से वेबसाइट बनाकर लोगों से पोंजी स्कीम के तहत क्रिप्टोकरेंसी में इंवेस्ट कराया था। इन सभी वेबसाइट का कंट्रोल Variabletech Pte. Ltd. नामक कंपनी के द्वारा किया जाता था।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -