फिरोजपुरः जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रतिदिन कोई न कोई खबर देखने को मिलती है जिसमें कई बार लोग अपनी जान तक गवां देते हैं। ज्यादातर मामलों में चालक की लापरवाही के कारण हादसा होता है। ताजा मामला जिले के गुरुहरसहाय विधानसभा क्षेत्र के कुटी गांव से सामने आया है जहां, कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया।
Punjab News: तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, देखें वीडियोhttps://t.co/azeWFmISRG#Pathaan2 #Atishi #DeepikaPadukone pic.twitter.com/KCgK6hJs91
— Encounter India (@Encounter_India) February 25, 2025
जानकारी सतनाम सिंह पुत्र लछमन दास चक जमालगढ़ ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर ड्यूटी जा रहा था। जब वह फील्ड कुटी से गुरुहरसहाय की तरफ करीब 2 किलोमीटर दूर बने पोल्ट्री फार्म के पास पहुंचा तो गगनदीप मोगा अपनी कार तेज रफ्तार से लेकर आया और लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। लोगों ने उसे इलाज के लिए डीएमसी लुधियाना में भर्ती करवाया है। पीड़ित की शिकायत पर गुरुहरसहाय पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।