HomeHimachalBaddiHimachal News: महामंडलेश्वर स्वामी वीरपुर अब नहीं रहे

Himachal News: महामंडलेश्वर स्वामी वीरपुर अब नहीं रहे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरू रामपुरी महाराज ने उन्हे दिलाई समाधि

उनके अचानक निधन से बीबीएन में शोक की लहर

बद्दी/सचिन बंसल: किशन पूरा मंदिर के महंत  एवं महामंडलेश्वर स्वामी वीर पूरी महाराज  का आकस्मिक वीरवार सुबह तड़के चार बचे निधन हो गया। वीरपुर महाराज 48 वर्ष के थे।  वीरपुरी महाराज 2 फरवरी को परागराज कुंभ से लौटे थे। उसके बाद से बिमार चल रहे थे। पिछले एक सप्ताह से उनकी हालत ज्यादा खराब होने से उन्हें पंजाब के पटियाला के एक निजी अस्पातल में भर्ती थे। उसे सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। वीरवार सुबर चार बजे उन्हें अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर किशनपुरा उनके निवास स्थान पर लाया गया।

जहां पर उनके गुरू संघोली के रामपुरी महाराज ने उन्हें समाधी दिलाई। उनके अंतिम संस्कार के दौरान धनराज गिरि, मृत्यंजय पुरी, मान गिरी, बलविंद्र गिरी, विजय पुरी, रतन पुरी, हरमेल पुरी, पंचायत प्रधान सुरजन सैणी, पूर्व प्रधान ईश्वर ठाकुर, बलजीत नेगी, कृष्ण कौशल, आदित्य चड्ढा,  धर्मपाल माडू, शिवराम , हरदीप ठाकुर समेत बीबीएन के दर्जनों लोगों ने भाग लिया।  बाबा के निधन से बीबीएन में शोक को लहर दौड गई है। एक महान विभूति का इस प्रकार अचानक चले जाने से क्षेत्र के लोगों के लिए  लिए बहुत बड़ी क्षति है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -