Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: होटल की 6वीं मंजिल से प्रॉपर्टी डीलर ने लगाई छलांग...

Punjab News: होटल की 6वीं मंजिल से प्रॉपर्टी डीलर ने लगाई छलांग मौत, 3 पर केस दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
अमृतसरः जिले के रंजीत एवेन्यू डी ब्लॉक में स्थित होटल की 6वीं मंजिल से प्रॉपर्टी डीलर ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजीव कुमार के रूप में हुई है। राजीव कुमार प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को होटल से छलांग लगाकर जीवनलीला समाप्त की। वहीं राजीव के परजिनों ने प्रेस वार्ता करके आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रशासन से मांग की है। हालांकि पुलिस ने 3 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। मृतक राजीव के बेटे रजत ने कहा कि उसके पिता काफी समय से डिप्रेशन में थे। परिवार ने आरोप लगाए है कि बिजनेस में अपने पार्टनर राकेश नायर, अमित नंदा और रमेश अरोड़ा से उन्होंने करोड़ों रुपये लेने थे।

उसने बताया कि उसका प्रॉपर्टी का कारोबार है और वह कॉलोनियों में प्लॉट काटकर बेचता था और उनका करोड़ों रुपये का लेन-देने होता था। इस बीच, 2016 में भी उसके पार्टनर रमेश नायर और उसके साथियों ने हमारे साथ धोखाधड़ी की थी। उस दौरान पुलिस को दर्खास्त दी थी और बाद में बैठकर राजीनामा हो गया था, लेकिन जब भी उनके पिता अपने पैसे लेने जाते थे, तो उनके पार्टनर उन्हें पैसे नहीं देते थे और उल्टा उन्हें धमकी देते थे, जिसके कारण उनके पिता हमेशा परेशान रहते थे।
जिसके चलते पिता ने 11 फरवरी 2024 को शाम के समय रंजीत एवेन्यू स्थित एक निजी होटल में जाकर यह कदम उठाया। बेटे ने कहा कि पिता ने आत्महत्या करने से पहले अपना एक वीडियो भी बनाया है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। जिन तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है, वे हमें अपना बयान वापस लेने की धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर हम एफआईआर वापस नहीं लेंगे तो वे हमारे परिवार को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। मृतक व्यक्ति के बेटे ने कहा कि हमें संदेह है कि आरोपी राजनीतिक दलों पर दबाव बनाकर हमारे साथ कुछ भी कर सकते हैं और अब हमारे परिवार की जान को भी खतरा है। परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी सुरक्षा की मांग की है।
दूसरी ओर थाना रंजीत एवेन्यू के पुलिस अधिकारी रॉबिन हंस ने बताया कि कुछ दिन पहले राजीव कुमार नाम के एक बुजुर्ग ने अमृतसर के रंजीत एवेन्यू स्थित एक मशहूर होटल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है. और जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस पर कोई दबाव नहीं है और जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -