Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar सहित Punjab के कई जिलों में हुई बारिश से बढ़ी ठंडक,...

Jalandhar सहित Punjab के कई जिलों में हुई बारिश से बढ़ी ठंडक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब के सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार रात और गुरुवार सुबह कई जिलों में बरसात हुई। इससे पारे में गिरावट आई। अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं बरसात के बाद चली ठंडी हवाओं से ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

इसके तहत जालंधर, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर,  नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और आकाश में बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश पड़ेगी। मौसम विभाग ने बारिश के कारण दिन व रात के तापमान में 3-3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना जताई है। पंजाब में बुधवार को सबसे अधिक 27.8 डिग्री का पारा पटियाला और रूपनगर का दर्ज किया गया।

वहीं, अमृतसर का पारा 24.3 डिग्री, लुधियाना का 25.2 डिग्री, पठानकोट का 26.1 डिग्री, बठिंडा का 25.6 डिग्री, फाजिल्का का 25.6 डिग्री, फिरोजपुर का 24.5 डिग्री, होशियारपुर का 25.9 डिग्री, जालंधर का 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे कम 6.3 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री, लुधियाना का 10.4 डिग्री, पटियाला का 10.0 डिग्री, बठिंडा का 10.8 डिग्री, फरीदकोट का 8.5 डिग्री, फाजिल्का का 11.2 डिग्री, फिरोजपुर का 9.6 डिग्री, जालंधर का 8.3 डिग्री दर्ज किया गया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -