Punjab Govt
HomeSpiritual144 साल बाद शुभ संयोग, माघ पूर्णिमा पर करें इन चीजों का...

144 साल बाद शुभ संयोग, माघ पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धर्मः हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ का महीना दान-पुण्य के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस माह की पूर्णिमा अत्यंत शुभ तिथि मानी गई है। इसे माघी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व है। माघ मास की पूर्णिमा पर भाग्य और आर्थिक पक्ष को मजबूत करने का शुभ अवसर है। इस बार शुभ संयोग में माघ पूर्णिमा आ रही है।
शास्त्रों के अनुसार इस साल माघ महीने की पूर्णिमा तिथि 12 फरवरी को है। माघ पूर्णिमा के दिन 144 साल बाद शुभ संयोग बन रहा है, क्योंकि इस दिन महाकुंभ का चौथा शाही स्नान है। इस दिन स्नान और दान का बहुत खास महत्व है। साथ ही इस दिन सत्य नारायण की कथा सुनने का भी विधान है। अगर कोई व्यक्ति पूरे माघ महीने गंगा स्नान नहीं कर सका हो, तो माघ महीने की पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान अवश्य करनी चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है।

इन चीजों का दान करें
फलः लम्बे समय से अगर कोई व्यक्ति रोग से पीड़ित है, तो कार्तिक पूर्णिमा पर फल का दान करना चाहिए। इस दान से स्वास्थ्य में लाभ होता है और यह दान करने से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

गुड़ः तरक्की में अगर लम्बे समय से बाधा देखने को मिल रही है या फिर मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही, धन अटका हुआ है, तो कार्तिक पूर्णिमा पर जरुरतमंदों को गुड़ का दान करें। इससे सारी अड़चने खत्म होती है।

अन्नः मान्यता है कि अन्य का दान शास्त्रों मे सबसे श्रेष्ठ बताया गया है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन अन्न का दान जरूर करना चाहिए। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन पर अन्न का दान करने से व्यक्ति के घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती हैं।

श्रृंगार की वस्तुः बहुत सारी सुहागन महिलाएं अपनी पति और संतान की लंबी आयु के लिए कई व्रत रखती हैं। इसी प्रकार कार्तिक पूर्णिमा पर सुहागिनों महिलाओ को श्रृंगार की वस्तु का दान करना चाहिए। इसमें हरी चूड़ी, साड़ी, सिंदूर, बिंदी आदि दान में करना काफ़ी शुभ माना गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -