Loading...
- Advertisement -
HomePunjabLudhianaPunjab News: विवादों में आई सेंट्रल जेल, कैदियों में खूनी झड़प, देखें...

Punjab News: विवादों में आई सेंट्रल जेल, कैदियों में खूनी झड़प, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जेल में सेंट्रल जेल आए दिन विवादों में रहती है। इस देर रात फिर से सेंट्रल जेल में विवाद हो गया। जहां कैदियों के दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। जानकारी मुताबिक ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में एक कैदी पर आधा दर्जन हवालातियों ने हमला कर दिया। इस घटना में एक कैद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार जेल में बंद कैदियों ने एक हवालाती के साथ जमकर मारपीट करते हुए उसके सिर पर कड़े और गिलास से हमल कर दिया।

घटना में सिर पर गहरी चोटे आने से पीड़ित का काफी खून बह गया। इस घटना को लेकर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और वह तुरंत घायल कैदी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले आए, जहां डाक्टरों द्वारा कैदी के सिर पर 8 टांके लगाए गए। घायल हवालाती की पहचान हरदीप सिंह निवासी गुरु अजुर्न देव नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि इस मामले को लेकर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस जांच में जुट गई है। घायल हरदीप सिंह ने बताया कि वह समराला चौक के नजदीक गुरु अर्जुन देव नगर के पास रहता है।

थाना डिवीजन 7 की पुलिस ने 2 साल पहले उसे लूट की नीयत के चलते गैंग बनाने के आरोप में पकड़ा था। जिसके चलते वह 2 वर्षों से ही जेल में बंद है। वह अपने बैरक में रात को मौजूद था, तभी वहां पर 8 से 10 हवालातियों ने उसे घेरा डालकर स्टील के गिलास और कड़ों से हमला कर दिया। हमले के दौरान उसके सिर पर गहरी चोट आई। जिसे रात को जेल प्रशासन ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां से मेडिकल जांच के बाद उसे वापिस जेल भेज दिया गया। जेल में मारपीट की घटनाएं कही न कही जेल सुरक्षा पर कड़े सवाल खड़े कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page