Punjab Govt
HomeHaryana3 साल के बच्चे को नशे की हालत में बदमाशों ने Cigarette...

3 साल के बच्चे को नशे की हालत में बदमाशों ने Cigarette से जलाने की कोशिश की, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुलिस में शिकायत देने पर बच्चे की मां के साथ मारपीट कर चाकू से धमकाया

पंचकूलाः यहां एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक 3 साल के बच्चे को सिगरेटों और बीड़ियों से जलाने की कोशिश की गई। सेक्टर 17 की राजीव कॉलोनी के रहने वाले राजा राम ने बताया कि वह मिस्त्री का काम करता है और उसका 3 साल का बच्चा है जिसका पहले कॉलोनी के युवकों ने अपहरण किया। अपहरण करने के बाद उसको तांबे की तारों से बांधा गया और उसके बाद उस 3 साल के बच्चे को बीड़ी और सिगरेटों से जलाने की कोशिश की गई। जब उन युवकों का मन नहीं भरा तो बच्चे को लेटर से भी जलाने की कोशिश की गई।

बच्चे के पिता राजा राम ने बताया कि आरोपी युवक सभी सेक्टर 17 की राजीव कॉलोनी में नशे का कारोबार करते हैं। बताया जा रहा है कि कॉलोनी के रहने वाले गोविंदा ने अपने दोस्तों के साथ ड्रग्स का नशा करके इस घटना को अंजाम दिया है और उनका बच्चा इतना डरा हुआ है कि 2 दिन से बच्चा सहमा हुआ है और रो रहा है।

बच्चे के परिवार वाले कॉलोनी के पार्षद दलवीर वाल्मीकि से मिले। दलवीर वाल्मीकि ने उनके परिवार को आश्वासन दिया कि उनको न्याय जरूर मिलेगा और उनके परिवार को लेकर पुलिस चौकी में पहुंचे और पुलिस को कहा कि जल्द से जल्द इस मामले में पर्चा दर्ज किया जाए। बच्चे की माता सुनीता ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सारी वारदात होने के बाद भी जब आरोपियों को पता चला कि पीड़ित परिवार ने पुलिस चौकी में एक कंपलेट दी है, तो वह सभी आरोपी पीड़ित के घर पहुंचे और बच्चे की माता के साथ मारपीट की और चाकू से डराया कि पुलिस में गए तो अंजाम बुरा होगा।

इस मामले में चौकी इंचार्ज मान सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी अभी मिली है। बच्चे का मेडिकल करवाकर आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा और आरोपियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -