Punjab Govt
HomeNationalSSP दफ्तर में थाना प्रभारी और सिपाही में हुई हाथापाई, जमकर चले...

SSP दफ्तर में थाना प्रभारी और सिपाही में हुई हाथापाई, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झांसीः उत्तर प्रदेश के झांसी में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले आज खुद ही कानून तोड़ते नजर आए। झांसी के एसएसपी कार्यालय परिसर में एक (थाना प्रभारी) दरोगा और सिपाही आपस में भिड़ गए। मामला इस हद तक बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर लात, घूंसे और थप्पड़ की बारिश कर दी। दारोगा ने सिपाही की वर्दी फाड़ दी तो सिपाही ने दरोगा की मोटरसाइकिल गिरा दी। कार्यालय पर मौजूद अन्य पुलिसवालों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को अलग कर शांत कराया।

सोशल मीडिया पर सब इंस्पेक्टर संदीप यादव और कांस्टेबल अनुज कुमार के बीच मारपीट का यह वीडियो वायरल हो गया है। मारपीट की घटना के पीछे सब इंस्पेक्टर संदीप यादव की कांस्टेबल पत्नी का तबादला बताया जा रहा है। संदीप पत्नी के तबादले के लिए प्रयासरत था और आरोप लगाया है कि अनुज एसएसपी को भ्रामक बातें कहकर उसकी पत्नी का तबादला नहीं होने दे रहा था। कांस्टेबल पर तबादले के नाम पर वसूली का भी आरोप लगाया है। कांस्टेबल अनुज झांसी पुलिस ऑफिस में तैनात है जबकि संदीप महोबा में जीआरपी में तैनात है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की शुरुआत हो गई है।

सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने बताया कि पुलिस कार्यालय में एक सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल में वाद विवाद की सूचना मिली है। सब इंस्पेक्टर संदीप यादव और कांस्टेबल अनुज कुमार के बीच विवाद हुआ है। संदीप यादव जीआरपी महोबा में नियुक्त है और अनुज कुमार रीडर कार्यालय झांसी में नियुक्त है। दोनों पुलिस लाइन कॉलोनी में आपस में पड़ोसी हैं। एक दूसरे को पहले से जानते हैं। संदीप यादव की पत्नी महिला आरक्षी हैं और जनपद झांसी में ही नियुक्त हैं।

शहर क्षेत्र में इनकी नियुक्ति का समय पूरा होने पर इनकी पोस्टिंग देहात क्षेत्र में की गई थी। संदीप यादव प्रयास कर रहे थे कि पत्नी की पोस्टिंग फिर से शहर क्षेत्र में हो जाए। इसी बात को लेकर संदीप और अनुज में विवाद हुआ है। सीओ ने बताया कि अनुशासन तोड़ने और जनता में पुलिस की छवि को धूमिल करने के लिए अब इंस्पेक्टर संदीप यादव के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी जीआरपी झांसी को अलग से रिपोर्ट भेजी जा रही है। पुलिस कार्यालय में नियुक्त आरक्षी के विरुद्ध भी आवश्यक दंडात्मक विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -