Loading...
Punjab Govt
HomePunjabHoshiarpurPunjab News: अवैध रूप से Cylinder में गैस भरने दौरान लगी आग,...

Punjab News: अवैध रूप से Cylinder में गैस भरने दौरान लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः प्रशासन प्रतिदिन अपनी उपलब्धियों का बखान करता है, लेकिन शहर में जो दुर्घटनाएं हो रही हैं, वह उन्हें नजर नहीं आ रही हैं। कई बार आग और कई बार सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं लेकिन सरकार का इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शहर की कई दुकानों में देखा जाता है कि लोग शरेआम अवैध रूप से सिलैंडरों की बिक्री करते हैं और कई बार तो वह बिना किसी सेफ्टी के सिलैंडरों की गैस भी दूसरे सिलैंडर में डालते नजर आते हैं। प्रशासन इस और कोई भी रोक नहीं लगा रहा है। इसी के चलते रोजाना कोई न कोई घटना देखने को मिलती है।

ताजा मामला मोहल्ला कमालपुर से सामने आया है जहां, एक सिलैंडर को अचानक आग लग गई। इस दौरान गणीमत यह रही कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। दुकानदार ने अपनी और दूसरों की जान की परवाह किए बगैर बिनी किसी सेफ्टी के मुस्तैदी से आग पर काबू पाया। जब सिलैंडर को आग लगी तब रोड पर कई लोग जा रहे थे। अगर सिलैंडर में ब्लास्ट हो जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

लोगों से मिली जानकारी के अनुसार ये दुकानदार गैस एजेंसियों के गैस सप्लाई कर्मचारियों से सिलेंडर खरीदकर स्टोर करके रखते हैं और उन्हें बाद में जरूरतमंदों को महंगे दामों पर बेचते हैं और गरीब लोगों से गैस सिलेंडर की दोगुनी कीमत वसूलते हैं। इन घरेलू सिलेंडरों से पाइप के जरिए छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर किलो के हिसाब से बेची जाती है।

इसी तरह दुकानदार मोहाल कमालपुर में व्यक्ति के छोटे घरेलू सिलेंडर में गैस भर रहा था तभी अचानक गैस ने आग पकड़ ली जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घटना के बाद प्रशासन से मांग की है कि इस मौत के खेल पर रोक लगाई जाए ताकि कोई बड़ी अनोहनी होने से पहले ही उस पर रोक लगाई जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page