लुधियानाः जिले के ब्लॉक माछीवाड़ा साहिब के अधीन पड़ते गांव गोंसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब अमेरिका से आए 35 वर्षीय नौजवान ने खुद को गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान सुरिंदर सिंह उर्फ शिंदा के रूप में हुई है। सुरिंदर सिंह के परिवार में उनकी धार्मिक पत्नी और 10 वर्षीय बेटा है।
जानकारी के दौरान एक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि सुरिंदर सिंह करीब 3 महीने पहले अमेरिका से आया थे और इसी महीने की 4 तारीख को उनके भाई सुखदीप सिंह भी अपने परिवार के साथ इंग्लैंड से आया था, जिन्होंने यहां घूमने के लिए एक गाड़ी किराए पर ली थी। परिजनों के मुताबिक, जब सुरिंदर सिंह अमेरिका गए थे तो उसने अपना असलहा खन्ना में जमा किया था और आज वह अपने भाई से गाड़ी लेकर खन्ना गए और असलहा वापिस लेकर आ गया।
इस दौरान आते ही ब्लॉक माछीवाड़ा साहिब के अंतर्गत गांव हियातपुरा बेट के पास आकर उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से चलती गाड़ी में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद उनकी गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क के किनारे एक खंभे से टकराकर खेतों में जा गिरी।
घटना की सूचना मिलते ही पुुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शी जगरूप सिंह के अनुसार जब उन्होंने शीशा तोड़कर युवक को बाहर निकाला तो वह सुरिंदर सिंह छिंदा निकला, जिसकी छाती में गोली लगने से उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार सुरिंदर छिंदा को दो गोलियां लगीं। इनमें से एक टांग में दूसरी उसकी छाती के आर-पार बताई जा रही है।