Punjab Govt
HomeNationalमहाकुंभ जाने वाली ट्रेन का अचानक प्लेटफार्म बदलने से स्टेशन में मची...

महाकुंभ जाने वाली ट्रेन का अचानक प्लेटफार्म बदलने से स्टेशन में मची भगदड़, कई लोग लाइनों पर गिरे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झांसीः महाकुंभ को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। 11 साल बाद आए इस महाकुंभ के चलते भारी संख्या में लोग कई राज्यों और देशों से पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने भी कड़े प्रबंधन किए हुए हैं लेकिन कई बार छोटी से चूक से बड़ा हादसा भी हो जाता है। ऐसा ही मामला झांसी के रेलवे स्टेशन से सामने आया है जहां, महाकुंभ में जाने के लिए झांसी से कई कुम्भ स्पेशल ट्रेन जा रही हैं। महाकुंभ जाने के लिए झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।

सोमवार की रात प्लेटफॉर्म 6 से प्रयागराज के लिए 8 बजकर 10 मिनट पर कुम्भ स्पेशल ट्रेन रवाना होनी थी, लेकिन इसी दौरान प्लेटफार्म 8 पर ट्रेन जैसे ही पहुंची, वहां भगदड़ मच गई और कई लोग ट्रेन के नीचे आ गए। मकरसंक्राति पर्व पर शाही स्नान करने के लिए जाने वाले श्रृद्धालु और साधुओं में गजब का जोश और उत्साह है।

वह प्रयागराज जाने के लिए झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 6 पर कुम्भ स्पेशल ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी प्लेटफार्म 8 पर लगने की बजाए ट्रेन प्लेटफार्म 6 पर लगने के लिए निकल गई। ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म 8 पर 8 बजकर 15 मिनट पहुंची, तभी यह देख गाड़ी को पकड़ने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई और प्लेटफार्म 6 से 8 पर जाने के लिए भागने लगे।

जान जोखिम में डालकर यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने लगे। इस दौरान कई यात्री प्लेटफार्म से नीचे पटरियों पर गिर भी गए जिन्हें यात्रियों ने समय रहते गाड़ी की चपेट में आने से बचा लिया। इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी नदारत नजर आई। फिलहाल जब ट्रेन के चालक और गार्ड ने यात्रियों के इस अफरा-तफरी के महौल को देखा तो उसने स्वयं गाड़ी को रोक दिया। इसके बाद यात्री जब ट्रेन के कोचों में चढ़ गए तब ट्रेन को प्लेटफार्म 6 पर लगाया। इसके बाद रेलवे पुलिस प्लेटफार्म पर पहुंची। गणीमत यह रही कि ट्रेन चालक की सजगता और लोगों की मदद से बड़ा हादसा होने से टल गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -