महिला कब्बडी में हरियाणा की बेटियों ने मारी बाजी
बददीसचिन बैंसल: दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से खेली गई राष्ट्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा की टीम ने जीत दर्ज की। फाइनल में खेले गए मैच में देहला ने महादेव को 2 अंक से पराजित किया गया। ओपन वर्ग का फाइनल मुकाबाला काफी रोमांचक रहा है। पूरे मैच में दोनों टीमों को पलड़ा भारी रहा। 40 मिनट के मैच में दोनों टीमें 27-27 अंक लेक बराबरी पर रही। जिस पर मैच रैफरी ने पांच पांच रेड देने का फैसला लिया है। इसमें खेलो इंडिया सेंटर की टीम 6-4 से विजय रही।
मंधाला के खेल मैदान में खैली गई राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में पहले सेमीफाइनल में राजपुरा ने हरियाणा के जसूर खेड़ी व देहला महादेव ने बाबा चको जगतपुर को पराजित किया। विजेता टीम खेलो इंडिया सेंटर को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिला वहीं दूसरे स्थान पर रही देहला महादेव को 71 हजार का पुरस्कार दिया गया।
महिला कबड्डी में हरियाणा की बेटियों ने बाजी मारी। फाइल में हरियाणा का कलिंगा अकादमी ने जीद की टीम को पराजित किया। तीसरे स्थान पर हरियाणा की रोहतक व चौथे स्थान पर जींद की बी टीम रही। विजेती टीम को 71 हजार, उप विजेता जींत की टीम को 51 हजार, तीस्थान पर रही रोहतक की टीम को 31 हजार व चौथे स्थान पर जींद बी को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। 65 किलो वर्ग में गऊ शाला महादेव ने खेलो इंडिया सेंटर को पराजित किया। विजेता टीम को 31 सौ रुपये व उप विजेता टीम 21सौ रुपये व ट्राफी प्रदान की।
समारोह के मुख्य अतिथि दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष सुनील शर्मा व मधाला पंचायत के पूर्व उपप्रधान भाग चंद शर्मा ने विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। क्लब के सुनील नेगी ने बताया क बाहर से आई टीमों को ठहरने व खाने पीने की व्यवस्था की गई। सभी टीमो को पुरस्कार दिए गए और आने जाने का किराया भी दिया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक के एल ठाकुर, लघु उद्योग संघ के प्रदेश महासचिव अनिल मलिक, उपाध्यक्ष वेद मिश्रा, अभिमन्यु, बेअंत ठाकुर, खुशी ठाकुर, अखिलेश यादव, राजीव मैहता, स्वर्ण सिंह, विक्रम सिंह, गुरविंद्र सिंह, पवन मेहता, सुनील नेगी, गोल्डी मेहता, वीर सिंह मेहता, सुनील सिंह मेहता, सोनू, पवन व राम सिंह समेत गणमान्य लोग उपिस्थत रहे।