पहले दिन हजारों भक्तो ने टेकामत्था
बाहरी राज्यों के लोगो ने लगाया भंडारे
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 60 जवान किए तैनात
मेला परिसर में बनाया पुलिस सहायता कक्ष
जेब कतरों से निपटने के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरे
बरोटीवाला,सचिन बैंसल: (सोलन)। दून के हरिपुर स्थित दो दिवसीय लोहड़ी मेला सोमवार से शुरू हो गया है। पहले दिन भारी संख्या में लोकल व बाहरी राज्यों के लोगो ने गुरूद्वारा में मत्था टेका। मेलार्थियों की सुविधा के लिए यहां पर लोगों ने य दूध, गर्म चार व पकौड़े, जलेबी, आलु की टिक्की, बर्गर व दाल चावल के लंगर सोमवरा सुबह से लंगर चालू कर दिये है।
मेले में पहले दिन को गुरुद्वारा परिसर में देर शाम को लोहड़ी जलाई जाएगी। जिसमें सभी श्रद्धालु तिल, रेवड़ी, गजक, मुगफली से अग्नि की पूजा करेंगे। मंगलवार को संक्राति के दिन के यहां पर खिचड़ी बनाई जाएगी। जिसे सभी भक्त प्रसाद के रूप में ग्रहण करेंगे। पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मेले में 60 पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। इसके अलावा गुरद्वारा के सेवादार भी दिन रात सेवा दें रहे है।
लोगों की सहुलियत के देखते हुए बरोटीवाला थाना पुलिस ने गुरूद्वारा के जाने वाले रास्ते को रविवार से ही वन वे कर दिया है। बरोटीवाला की ओर से लोग अपने गाड़ियां लेकर जाएंगे और वापसी के लिए कोटला मार्ग को प्रयोग किया जाएगा। कोटला मार्ग पर केवल पट्टा की ओर जाने वाले वाहनों को ही छोड़ा जा रहा है।
पुलिस ने मेला परिसर में पुलिस सहायता कक्ष बनाया है। जहां पर 24 घंटे पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। बरोटीवाला के थाना अध्यक्ष को मेला प्रभारी बनाया गया है। कानून व्यवस्था बनाए ररखने तथा जेब कतरों से बचने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। सिविर वर्दी में पुलिस को तैनात किया गया है। महिला स्टाफ भी मेले में अपनी ड्यूटी देंगी।